एथलेटिक्स व खो खो में गया विजेता व क्रिकेट में औरंगाबाद अव्वल

Updated:
विज्ञापन
एथलेटिक्स व खो खो में गया विजेता व क्रिकेट में औरंगाबाद अव्वल

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

विज्ञापन

गया जी. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन गया के संयुक्त तत्वावधान में मगध प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया. मगध प्रमंडल के गया सहित औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल व नवादा के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विभिन्न स्पर्द्धा में अंडर 14, 17 व 19 वर्ग में भाग लिया. प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, शतरंज, क्रिकेट अंडर 17 (बालक), बैडमिंटन का भिन्न भिन्न स्थानों पर खेल का आयोजन किया गया. खेल-भवन गया में (कबड्डी, योगा, चेंस), मगध विश्वविद्यालय में (एथलेक्सि, क्रिकेट), सीयूएसबी में हैंड बॉल, हरिदास सेमिनरी गया में खो-खो का आयोजन किया गया . जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी वन्दे मातरम् (राष्ट्रीय गीत) गाकार खेल की शुरूआत की. मौके पर आंन्नद शंकर तिवारी, बिहार तीरंदाजी कोंच जय प्रकाश व अन्य थे.

खेल का परिणाम

एथलेटिक्स अंडर-14 आयु वर्ग में गया विजेता व जहानाबाद उप विजेता, अंडर-17 आयु वर्ग में गया विजेता व औरंगाबाद उपविजेता, अंडर 19 आयु वर्ग में गया विजेता व जहानाबाद उप विजेता रहा़ इसी तरह कबड्डी के अंडर 14 आयु वर्ग में अरवल व नवादा, अंडर 17 आयु वर्ग में नवादा व जहानाबाद, अंडर 19 आयु वर्ग में गया व जहानाबाद, खो खो में अंडर 14 आयु वर्ग में गया व नवादा, अंडर 17 आयु वर्ग में गया व जहानाबाद, अंडर 19 आयु वर्ग में गया व जहानाबाद तथा क्रिकेट में अंडर 14 आयु वर्ग में औरंगाबाद व नवादा, अंडर 17 आयु वर्ग में औरंगाबाद व अरवल, अंडर 19 आयु वर्ग में गया व औरंगाबाद विजेता व उप विजेता रहे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन