शराब के मामले में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 11 May 2025 8:33 PM

विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाने की पुलिस ने नारायणपुर पंंचायत अंतर्गत पंछंदा गांव से शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

डुमरिया. प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाने की पुलिस ने नारायणपुर पंंचायत अंतर्गत पंछंदा गांव से शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पंछंदा गांव निवासी विक्रम साव के रूप में की गयी है. मैगरा थाना कांड संख्या 26/25 का आरोपित विक्रम साव पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था. इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित के पास से महुआ निर्मित 200 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. हालांकि, छापेमारी के दौरान पुलिस पकड़ से फरार हो गया था. तब से पुलिस उसे तलाश रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है. सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ MISHRA

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन