Gaya एयरपोर्ट से थाइलैंड के लिए थाई एयर एशिया का विमान शुरू, बौद्ध मठों में रौनक लौटी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Oct 2024 9:06 PM

विज्ञापन

Gaya: पर्यटन सीजन के मद्देनजर इंटरनेशनल फ्लाइटों की आवाजाही बढ़ने लगी है. इसी के तहत रविवार को थाईलैंड से गया एयरपोर्ट तक के लिए थाई एयर एशिया के विमानों का भी परिचालन शुरू हो गया.

विज्ञापन

Gaya: बोधगया में बौद्ध संगठनों द्वारा विश्व शांति के लिए आयोजित विभिन्न पूजा-समारोह व बोधगया के पर्यटन सीजन के मद्देनजर इंटरनेशनल फ्लाइटों की आवाजाही बढ़ने लगी है. इसी के तहत रविवार को थाईलैंड से गया एयरपोर्ट तक के लिए थाई एयर एशिया के विमानों का भी परिचालन शुरू हो गया. यह सप्ताह में बुधवार शुक्रवार व रविवार को थाइलैंड के दोनमुयेंग एयरपोर्ट से गया एयरपोर्ट के लिए आवाजाही करेगा. फिलहाल थाई एयर एशिया के विमान सुबह 10:10 बजे गया एयरपोर्ट आयेगा व 10:40 बजे प्रस्थान करेगा. शेड्यूल 28 मार्च 2025 तक के लिए तय की गयी है.

बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

इसके बाद बुधवार से ही म्यांमार के यंगून से गया एयरपोर्ट के लिए मंगलवार से रविवार तक म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल के विमान आवाजाही करेंगे. यह दोपहर 3:20 बजे गया एयरपोर्ट आयेगा व 4:20 बजे प्रस्थान कर जायेगा. इसके लिए 29 मार्च तक शेड्यूल तय किया गया है. बता दें कि थाइलैंड से गया के लिए पहले से ही थाई एयरवेज का विमान व म्यांमार से गया एयरपोर्ट के लिए म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के विमान आवाजाही कर रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही शुरू होने के बाद से बोधगया में बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया है व चहल-पहल बढ़ गयी है. महाबोधि मंदिर सहित अन्य बौद्ध मठों में रौनक लौट आयी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Special train: दीपावली और छठ पर रेलवे ने चलाई चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें समय और रूट

29 से 31 अक्टूबर तक नौ मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक, इस वजह से लिया गया फैसला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन