ePaper

Bihar Video: गया में मंच पर एक साथ तेज-तेजस्वी, मुरेठा को लेकर बोले, देखिए कैसे लालू के बेटे ने भरी हुंकार..

Updated at : 25 Feb 2024 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Video: गया में मंच पर एक साथ तेज-तेजस्वी, मुरेठा को लेकर बोले, देखिए कैसे लालू के बेटे ने भरी हुंकार..

Bihar VIDEO: गया में जनविश्वास यात्रा के दाैरान रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने मंच से हुंकार भरी. देखिए वीडियो

विज्ञापन

Bihar Video: गया शहर के गांधी मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा को तेजस्वी यादव ने संबोधित किया. जनविश्वास यात्रा पर निकले पूर्व उपमुख्यमंत्री शनिवार को जब गया पहुंचे तो गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उनके भाई सह पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे. तेजस्वी यादव ने हुंकार भरते हुए कहा कि डिप्टी सीएम के पद पर रहते हुए पांच लाख युवाओं को नौकरी दी. अगर एक बार सीएम बना, तो हर युवा को रोजगार मुहैया करायेंगे और बेरोजगारों का भविष्य सुधारेंगे. यह बिहार की धरती है. दंगा फसाद होने नहीं देंगे. तेजस्वी खूंटा गाड़ कर बिहार में बैठा है. तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महागठबंधन की रैली में तेजस्वी यादव ने सबको आमंत्रित किया. वहीं अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने वर्तमान एनडीए सरकार को घेरा. भाजपा और नीतीश कुमार पर निशाना साधा. देखिए वीडियो..  

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन