गया जी : दरधा नदी में डूबी किशोरी का शव 24 घंटे बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
दरधा नदी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
गया के बेलागंज में दरधा नदी में 15 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी का शव 24 घंटे की तलाश के बाद बरामद किया गया है. पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गई थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
गया जी जिले के बेलागंज के पाई बिगहा थाना क्षेत्र के दरधा नदी में सोमवार को डूबी 15 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी का शव 24 घंटे बाद मंगलवार को नदी से बरामद कर लिया गया. शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
आपके शहर में
ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद मामले की जानकारी पाई बिगहा थाने की पुलिस को दी गयी.
बंसी बिगहा निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई पहचान
मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बंसी बिगहा गांव निवासी पंकज महतो की 15 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है.
पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गई थी किशोरी
बताया जाता है कि सोमवार को दरधा नदी के समीप घूमने के दौरान पैर फिसलने से किशोरी तेज बहाव में बह गई थी. इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी. करीब 24 घंटे बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मामले में पाई बिगहा के थानाध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला गया है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है.
परिजनों में कोहराम, शव सौंपने की प्रक्रिया जारी
किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए