गया में शिक्षक संघ का प्रदर्शन, EPF, समय पर वेतन और प्रमोशन समेत कई मांगों को लेकर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

गया में शिक्षक संघ ने अनेक मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News: गया में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में हर महीने की पहली तारीख को वेतन भुगतान, 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नति, स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने और बकाया एरियर भुगतान की मांग प्रमुखता से उठाई गई.

विज्ञापन

गया से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Gaya News: शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ (जिला इकाई, गया) के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस धरने का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद ने किया. धरना के माध्यम से शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी लंबे समय से लंबित पड़ी समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद की और प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई.

विज्ञापन

हर महीने की पहली तारीख को वेतन और समय पर प्रमोशन देने की मांग

संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए मांग पत्र में कहा कि सभी शिक्षकों का वेतन हर महीने की पहली तारीख तक समय पर मिले. साथ ही, 12 साल की सेवा पूरी करने वाले नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों को नियम के अनुसार वित्तीय प्रोन्नति (फाइनेंशियल प्रमोशन) दी जाए.

इसके अलावा, संघ ने मांग की कि आठ साल की सेवा पूरी कर चुके स्नातक योग्यताधारी बेसिक ग्रेड शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रमोशन मिले. वहीं, स्नातक ग्रेड के शिक्षकों को पांच साल की सेवा पूरी होने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बनने का अवसर भी दिया जाए.

स्थानांतरण प्रक्रिया को अविलंब सरल बनाने की उठी मांग

धरना के दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति पर भी अपनी बात रखी. शिक्षकों ने सभी कोटि के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए अंतर जिला, जिला के अंदर तथा पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण की प्रक्रिया को बिना किसी देरी के तुरंत प्रारंभ करने की मांग की. संघ के नेताओं का कहना है कि लंबे समय से स्थानांतरण की प्रक्रिया लंबित रहने के कारण विशेषकर महिला और दिव्यांग शिक्षकों को दूर-दराज के क्षेत्रों में ड्यूटी करने में अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

EPF, बकाया एरियर भुगतान और वेतन समस्याओं पर जोर

शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों के ईपीएफ (EPF) खातों में कटौती की गई राशि का बिल्कुल अपडेट विवरण उपलब्ध कराने तथा उसके सुचारू हस्तांतरण की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग जिला प्रशासन से की. इसके अतिरिक्त विभिन्न मदों में सभी कोटि के शिक्षकों के बकाया पड़े वेतन तथा एरियर राशि का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग की गई.

नवनियुक्त शिक्षकों को मिले वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ

मांग पत्र में नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) तथा वेतन पुनरीक्षण का लाभ प्रदान करने के लिए एक स्पष्ट वेतन सेवा व पे-फिक्सेशन निर्धारित करने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही. संघ के नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शिक्षकों की इन जायज समस्याओं का शीघ्र और सकारात्मक समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक व्यापक व उग्र रूप दिया जायेगा.

इस मौके पर प्रमंडल अध्यक्ष डॉ. मधु, अनुमंडल अध्यक्ष (गया सदर) शशि रंजन, अरविंद कुमार, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार, प्रमोद कुमार भारती, उमेश कुमार, रंजीत कुमार राय, मिथिलेश कुमार, उपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार तथा फिरदौस सहित भारी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे.

Also Read: गयाजी: ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन