छात्रा के घर से गलत हरकत करते पकड़े गए शिक्षक, इलाके में फैली सनसनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya News: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एक प्लस टू स्कूल के शिक्षक को छात्रा के घर से कथित गलत हरकत के आरोप में पकड़े जाने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gaya News: आमस से एस अली की रिपोर्ट
शिवबालक बालिका प्लस टू स्कूल आमस के शिक्षक अनूप कुमार रंजन को गुरुवार की रात छात्रा के घर से पकड़ा गया है. आमस एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया कि गलत हरकत करने के मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की सुबह शिक्षक को पकड़ कर थाना लाया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं

इधर छात्रा के घर से प्लस टू हिन्दी विषय के शिक्षक को पकड़े जाने की खबर पूरे प्रखंड में जंगल की आग की तरह फैल गई है. इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जाता है कि उक्त शिक्षक साल 2010 से इस स्कूल में हैं और सासाराम के रहने वाले हैं. फिलहाल वह औरंगाबाद के मदनपुर में रहते हैं.

Also Read: चलती ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, रफीगंज के पास मचा हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन