बोधगया में ताइवान-थाइलैंड के श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक, 250 जरूरतमंदों को बांटा राशन और 300 बच्चों को किताबें

विज्ञापन

रुद्राभिषेक में शामिल विदेशी श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ताइवान और थाइलैंड के 16 विदेशी श्रद्धालुओं ने बोधगया के शंकराचार्य मठ में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया. यह अनुष्ठान पितरों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित किया गया था. श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को राशन व स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की.

विज्ञापन

बोधगया स्थित शंकराचार्य मठ में ताइवान व थाइलैंड के श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया. मठ परिसर स्थित शिवलिंग पर विदेशी श्रद्धालुओं ने सनातनी आचार्य के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की व रुद्राभिषेक किया. ताइवान के 14 व थाइलैंड के दो श्रद्धालु सात दिवसीय अनुष्ठान को लेकर बोधगया में मौजूद हैं. ये सभी हिंदू और बौद्ध परंपरा के अनुसार अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं. रविवार को उनके अनुष्ठान का छठा दिन था.

विज्ञापन

अनुष्ठान और पूजा-पाठ

ताइवान के 14 व थाइलैंड के दो श्रद्धालु सात दिवसीय अनुष्ठान को लेकर बोधगया में मौजूद हैं. ये सभी हिंदू और बौद्ध परंपरा के अनुसार अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं. रविवार को उनके अनुष्ठान का छठा दिन था.

राशन और पाठ्य सामग्री का वितरण

इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सरोकार का भी ध्यान रखा और वट् लाओ बोधगया इंटरनेशनल बौद्ध मठ में 250 जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया. साथ ही, 300 स्कूली बच्चों के बीच किताब, कॉपी सहित अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया.

पर्यटन गाइड का सहयोग

विदेशी श्रद्धालुओं का सात दिवसीय अनुष्ठान को लेकर दिशा-निर्देश व सहयोग के लिए बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त पर्यटन गाइड बाल गंगाधर मौजूद रहे.

जरूरतमंदों को राशन भेंट करते विदेशी श्रद्धालु   | Prabhat Khabar Network
जरूरतमंदों को राशन भेंट करते विदेशी श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

शंकराचार्य मठ में आयोजन

बोधगया स्थित शंकराचार्य मठ में आयोजित इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम के दौरान विदेशी श्रद्धालुओं ने सनातन संस्कृति के अनुरूप अनुष्ठान संपन्न किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन