अमृत भारत ट्रेन उद्घाटन समारोह में केवि के बच्चों की शानदार प्रस्तुति

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 22 Aug 2025 7:43 PM

विज्ञापन

गया जंक्शन से अमृत भारत एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों के उद्घाटन समारोह में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

गया जी. गया जंक्शन से अमृत भारत एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों के उद्घाटन समारोह में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी. स्कूल के 60 विद्यार्थियों ने अपने अनुरक्षक शिक्षकों के साथ गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के भव्य उद्घाटन समारोह में सहभागिता की. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण बनाया. समारोह से पूर्व विद्यालय स्तर पर “विकसित भारत-विकसित बिहार” विषय पर निबंध, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को उद्घाटन समारोह के मंच पर पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन