गया जी में सेल्स टैक्स की छापेमारी में 1.98 करोड़ के कपड़े जब्त, 13.53 करोड़ का स्टॉक मिला कम; कच्चे बिल भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में सेल्स टैक्स विभाग ने सोनिया ट्रेडिंग कंपनी और राज एन्ड सन्स पर बड़ी छापेमारी की. इस दौरान 1.98 करोड़ रुपये के रेडीमेड कपड़े और कच्चे बिल जब्त किए गए. संचालकों पर 20 लाख से अधिक की कर चोरी का आरोप है.

विज्ञापन

Gaya Sales Tax Raid : राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर के कटरा गली स्थित रेडीमेड कपड़े के थोक प्रतिष्ठान सोनिया ट्रेडिंग कंपनी व इसी परिसर में चल रहे राज एन्ड सन्स प्रतिष्ठान में शनिवार से सेल्स टैक्स विभाग की चल रही छापेमारी रविवार को देर रात पूरी हो गई, जिसकी जानकारी मगध प्रमंडल के वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने दी.

विज्ञापन

1.98 करोड़ के कपड़े और कच्चा बिल जब्त

उक्त छापेमारी पटना व मगध प्रमंडल से जुड़े पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई थी. छापेमारी के दौरान कागजात में काफी कमी पाई गई और जांच पूरी होने के बाद खरीदी का कागजात नहीं दिखाने के कारण 1.98 करोड़ रुपये का रेडीमेड कपड़ा जब्त किया गया.

साथ ही, इस प्रतिष्ठान से 16 बंडल कच्चा बिल भी जब्त किया गया और 11.76 करोड़ रुपये का स्टॉक कम पाया गया. राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि इस प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रदीप केशरी के दूसरे प्रतिष्ठान सोनिया रेडीमेड कलेक्शन में भी छापेमारी की गई, जहां 1.77 करोड़ रुपये का स्टॉक कम पाया गया तथा आठ बंडल कच्चा बिल भी जब्त किया गया.

राज एंड संस प्रतिष्ठान में नहीं मिले कागजात

राज्य कर अपर आयुक्त ने बताया कि राज एंड संस प्रतिष्ठान में छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठान प्रोपराइटर द्वारा किसी तरह का कागजात नहीं दिखलाया गया. छापेमारी दल द्वारा प्रोपराइटर से खरीदी स्टॉक, खरीद पंजी, बिक्री पंजी और ऑडिट रिपोर्ट मांगने पर वे इसे उपलब्ध नहीं करा सके.

इस प्रतिष्ठान में खरीदी के कई कच्चा बिल फर्जी प्रतिष्ठान 'सोनिया गया जी' के नाम से मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया. यहां करोड़ों रुपये का कारोबार कच्चा पुर्जा पर किए जाने का मामला उजागर हुआ है और कई कागजात उचंत तरीके से खरीद-बिक्री के पाए गए हैं.

20 लाख रुपये से अधिक कर चोरी का अनुमान

राज्य कर अपर आयुक्त ने बताया कि छापेमारी के दौरान जो मामले सामने आए हैं, उनसे स्पष्ट है कि प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा 20 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी की गई है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सभी कागजातों की जांच व स्टॉक मिलान के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. कागजात व स्टॉक में कमी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए टैक्स व जुर्माने की राशि निर्धारित कर संबंधित प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर से वसूल की जाएगी.

छापेमारी दल में शामिल रहे ये पदाधिकारी

राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि सोनिया रेडीमेड कलेक्शन में विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राहुल कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर शिप्रा कुमारी, सुधीर कुमार, संतोष कुमार व सतीश कुमार छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थे.

वहीं, सोनिया ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी दल में जॉइंट कमिश्नर वाल्मीकि कुमार, डिप्टी कमिश्नर परिणय प्रसुन्न, असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रशेखर सिंह सहित विभाग के कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन