दो लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्र नगर महादलित टोले में पुलिस ने छापेमारी कर दो लीटर महुआ शराब के साथ एक दिव्यांग युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्र नगर महादलित टोले में पुलिस ने छापेमारी कर दो लीटर महुआ शराब के साथ एक दिव्यांग युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार दिव्यांग युवक मनोज कुमार शराब धंधे से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने बताया कि वह मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव का निवासी है. लेकिन, वर्तमान में महेंद्र नगर में झुग्गी झोंपड़ी बनाकर अपने भाई के परिवार वालों के साथ रह रहा है. लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




