कौशल विकास केंद्र में 15 महीने में दूसरी बार चोरी, 20 हजार रुपये नकदी समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद बिखरा हुआ सामान | Prabhat Khabar Network

गया के बेलागंज में एक कौशल विकास केंद्र में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. शटर का ताला तोड़कर केंद्र में घुसे चोरों ने लैपटॉप, टीवी, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. यह दूसरी बार है जब केंद्र में चोरी हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बेलागंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर मोड़ स्थित बिहार सरकार समर्थित एक कौशल विकास केंद्र में चोरों ने एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. केंद्र संचालक विनोद कुमार ने बेलागंज थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी है. पीड़ित के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार नौ जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे केंद्र बंद कर सभी कर्मचारी चले गए थे. शुक्रवार को जब कर्मचारी पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और केंद्र के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

लैपटॉप, टीवी और कैश सहित कई सामान गायब

संचालक ने बताया कि चोर शटर का ताला काटकर अंदर घुसे और दो बैटरियां, 42 इंच का एनवीवाई कंपनी का टीवी, जियो सिम लगा एक मोबाइल फोन, एक चांदी का सिक्का, करीब 20 हजार रुपये नकद, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, सीसीटीवी का डीवीआर तथा एक लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए. घटना की सूचना तत्काल बेलागंज थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई.

केंद्र में लगातार दूसरी बार हुई चोरी से चिंता

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 23 अप्रैल 2025 को भी इसी कौशल विकास केंद्र में चोरी हुई थी, जिसका बेलागंज थाना कांड संख्या 236/25 दर्ज है. लगातार दूसरी बार हुई चोरी से केंद्र संचालक और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन