गया : शेरघाटी में सड़क से ऊंची नाली बनी जलजमाव की वजह, घरों में घुसा पानी; कई कच्चे मकान गिरे

विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के शेरघाटी में सड़क से ऊंची नाली निर्माण के कारण जल-जमाव की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. बरसात का पानी घरों में घुसने से कई गरीब ग्रामीण बेघर हो गए हैं और सड़क पर तंबू लगाकर रहने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

गया जी के शेरघाटी प्रखंड के समदा टोला महुआडीह गांव में सड़क से ऊंची नाली बनाए जाने के कारण जल-निकासी की समस्या बेहद गंभीर हो गई है. स्थिति यह है कि बरसात का पानी नाली से बाहर बहकर निकलने के बजाय आसपास के रिहायशी घरों में प्रवेश कर रहा है.

विज्ञापन

भयंकर जल-जमाव के कारण कई गरीब ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर चुके हैं, जबकि कई परिवारों के लोग अपने आशियाने उजड़ने के बाद सड़क किनारे तंबू लगाकर रहने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि मनोज मांझी के घर से लेकर महेश राम के घर तक नाली का निर्माण कराया गया है. चूंकि यह नाली सड़क के तल से काफी ऊंची बना दी गई है, इसलिए पानी की निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई है.

इस भीषण जल-जमाव की वजह से सोमवार मांझी, शिव मांझी, रामदास मांझी, राजदेव मांझी और एतवरिया देवी समेत कई अन्य लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि कुछ बेघर परिवार खुले आसमान के नीचे सड़क पर ही खाना बनाने को मजबूर हैं.

एसडीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, लगाई गुहार

ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया और प्रखंड कार्यालय में बीडीओ से कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

Also Read : गया : परिजनों को सौंपा दूसरे का शव, असली डेड बॉडी पहुंची श्मशान; 75% जलने के बाद आनन-फानन में बुझाया

सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर सोनिया देवी, ऐश्वर्या देवी, रवैया देवी, आरती देवी, बिरजा देवी, उत्तम पासवान, बसंत मांझी और कौशल्या देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शनिवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और एसडीओ से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की.

Also Read : पितृपक्ष में गया जी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा प्लान, AI से भीड़ पर नजर; 50 रिंग बस और 150 ई-रिक्शा की सुविधा

हालांकि, मुलाकात के दौरान एसडीओ के कार्यालय में मौजूद नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने लिखित आवेदन कार्यालय में जमा कराया. कार्यालय कर्मियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इस मामले की पूरी जानकारी एसडीओ को दे दी जाएगी और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन