शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड को मिला नेशनल अवार्ड
Published by : JITENDRA MISHRA Updated At : 24 Aug 2025 5:55 PM
शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा को झारखंड के धनबाद में पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया.
गया जी. शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा को झारखंड के धनबाद में पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया. इस समारोह में भारत के 18 राज्यों से अवॉर्ड लेने पहुंचे थे. यूथ ब्रिगेड के संस्थापक ने बताया कि नेशनल अवॉर्ड यूथ ब्रिगेड से जुड़े हजारों सदस्य और गया जिला के सभी लोगों को समर्पित है. 2010 से यूथ ब्रिगेड से जुड़ कर निशुल्क 14000 लोगों को रक्त देकर जान बचायी है. यह सेवा अभी तक निरंतर जारी है. जिला के यूथ ब्रिगेड को इस नेशनल अवॉर्ड मिलने पर लोगों में खुशी की लहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










