वजीरगंज में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Author Amrendra kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवां गांव में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए. घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घायलों का पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रास्ता विवाद को लेकर पहले भी पंचायत पहुंच चुका था मामला

जानकारी के अनुसार तरवां गांव निवासी मुकेश शर्मा और विजय ठाकुर के बीच रास्ते के उपयोग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि विजय ठाकुर रास्ते में अक्सर ऑटो खड़ा कर देते थे, जिससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी होती थी. इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी और मामला पंचायत तक पहुंचा था.

महिलाओं समेत कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत के सरपंच ने दोनों पक्षों को समझाकर रास्ता बाधित नहीं करने की सलाह दी थी. इसके बावजूद विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ. आरोप है कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. मारपीट की घटना के बाद पीड़ित पक्ष वजीरगंज थाना पहुंचा. पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. घटना में मुकेश शर्मा, मनोज ठाकुर, चमेली देवी, आरती देवी और विनीता देवी घायल हुए हैं. इनमें से कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया गया है.

दूसरे पक्ष के भी घायल होने की सूचना

स्थानीय स्तर पर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुलिस बोली, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है. मामले में लिखित आवेदन मिलने के बाद दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन