विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने 100 लाभुकों के बीच बांटे राशन कार्ड, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

Author Haribansh kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

लाभुक को राशन कार्ड देते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया जी में 100 से अधिक लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किए. उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जी बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को गया जी टाउन विधानसभा क्षेत्र के जिला स्कूल और राम रुचि कन्या विद्यालय परिसर में वार्ड 11 एवं 12 के करीब 100 लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

विज्ञापन

पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार पात्र लाभुकों तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने लाभुकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

पात्र व्यक्ति छूटे हों तो दें जानकारी

उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति अभी तक किसी सरकारी योजना से नहीं जुड़ पाया है, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि उसे भी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके.

जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद डिंपल कुमार, वार्ड पार्षद दीपक चंद्रवंशी, बब्लू कुमार, साकेत कुमार, राहुल शर्मा, विजय कुमार, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार, गौतम कुमार, पप्पू नीलकर सहित बड़ी संख्या में लाभुक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन