गया जी : हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस में बेहोश मिला यात्री, RPF ने पहुंचाया अस्पताल पहुंचाया
राजधानी एक्सप्रेस की फाइल फोटो
हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक यात्री की बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही RPF टीम मौके पर पहुंची और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की. प्राथमिक जांच के बाद यात्री को मगध मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ वह स्वस्थ होकर घर रवाना हो गया.
Rajdhani Express : हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक यात्री के बेहोशी की हालत में मिलने से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन को अटेंड कर यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी.
आपके शहर में
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि एससीएनएल/डीडीयू से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12301 अप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-7 की बर्थ संख्या 39 पर एक यात्री अचेत अवस्था में है. सूचना पर ड्यूटी अधिकारी उप निरीक्षक इंद्र कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. वहां ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर और टीटीई भी मौजूद थे.
प्राथमिक जांच के बाद मगध मेडिकल रेफर
रेलवे अस्पताल गया की डीएमओ डॉ. निरुपमा ने यात्री की जांच की और बेहतर उपचार के लिए उसे ट्रेन से उतारकर मगध मेडिकल अस्पताल रेफर किया. आरपीएफ टीम और रेलवे अस्पताल की नर्स उमा प्रसाद यात्री को लेकर अस्पताल पहुंचीं.
Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल
दवा खाकर गहरी नींद में सोने की बात आई सामने
इस दौरान यात्री पूरी तरह स्वस्थ हो गया. उसने बताया कि तबीयत खराब लगने पर दवा खाने के बाद उसे गहरी नींद आ गयी थी.
राजस्थान निवासी यात्री घर के लिए रवाना
यात्री ने अपना नाम महेंद्र कुमार, निवासी झुंझुनूं, राजस्थान बताया. स्वस्थ होने के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए