रेल पुलिसकर्मियों को नयी तकनीक से कराया अवगत

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 16 Mar 2026 6:59 PM

विज्ञापन

बॉडी वाॅर्न कैमरे का रेल थाना गया में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन

बॉडी वाॅर्न कैमरे का रेल थाना गया में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न जवाबदेही व सुरक्षा के नये मानकों की दी गयीं जानकारियां संवाददाता, गया जी. गया जंक्शन पर स्थित रेल थाना गया में सोमवार को बाॅडी वाॅर्न कैमरे के उपयोग को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. मास्टर ट्रेनर पटना राजेश कुमार ने प्रशिक्षण में रेल थाना के पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस बॉडी वाॅर्न कैमरे के संचालन, रखरखाव और इसके माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी. रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि बाॅडी वाॅर्न कैमरा ड्यूटी के दौरान होने वाली हर गतिविधि को रिकार्ड करता है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलती है और किसी भी विवाद की स्थिति में सटीक साक्ष्य उपलब्ध हो पाते हैं. इसके माध्यम से पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा. मास्टर ट्रेनर पटना राजेश कुमार ने बताया कि गया जंक्शन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह तकनीक बेहद कारगर साबित होगी. ड्यूटी के दौरान यात्रियों से संवाद, जांच-पड़ताल या किसी घटना की स्थिति में कैमरे के जरिये हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सकेगी. इससे न केवल अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा, बल्कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी भी पहले से अधिक स्पष्ट होगी. इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. बॉडी वाॅर्न कैमरों के उपयोग से पुलिसकर्मियों के व्यवहार और कार्रवाई दोनों में पारदर्शिता आयेगी, जिससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत होगा. इस प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कैमरे को सही तरीके से पहनने, रिकार्डिंग को सुरक्षित रखने, डेटा प्रबंधन तथा आपात स्थिति में इसके प्रभावी उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी भी दी गयी. साथ ही प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से जुड़ी कई जिज्ञासाएं भी साझा कीं, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया. इस कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने उम्मीद जतायी कि इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को नयी मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन