गया-रफीगंज सड़क 18 माह में बननी थी, समय बीता फिर भी गड्ढों की भराई तक नहीं; हादसों का बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन

गया जी-रफीगंज का जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया-रफीगंज मुख्य मार्ग की खराब हालत राहगीरों के लिए आफत बन गई है. समय पर निर्माण न होने से गड्ढों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. राजद नेता संजू यादव ने सरकारी लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

गया जी -रफीगंज मुख्य मार्ग की बदहाली ने सरकारी व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है, क्योंकि सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं और जर्जर सड़क पर आए दिन ऑटो और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है.

विज्ञापन
गया रफीगंज का  जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network
गया-रफीगंज का जर्जर सड़क

सड़क की जर्जर स्थिति और राहगीरों की परेशानी

इस जर्जर सड़क के कारण लोगों का यह सवाल है कि आखिर सड़क निर्माण के लिए और कितने हादसों का इंतजार किया जा रहा है.

राजद के वरीय नेता संजू यादव ने कहा कि गया-रफीगंज मार्ग का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद सड़क निर्माण की स्थिति यह है कि कई जगहों पर बने गड्ढों की भराई तक नहीं हो सकी है. सड़क की इस बदहाली से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

गया रफीगंज का  जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network

आवागमन का प्रमुख मार्ग और हो रहे नुकसान

उन्होंने कहा कि गुरारू से गया जाने के लिए यह एक प्रमुख मार्ग है और प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं. सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को समय और आर्थिक नुकसान के साथ-साथ दुर्घटना का गंभीर खतरा भी लगातार झेलना पड़ रहा है, जिससे आम जनता का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है.

राजद नेता संजू यादव का सरकार और विभाग से सवाल

संजू यादव ने सरकार और संबंधित विभाग से कड़ा सवाल करते हुए कहा कि जब सड़क निर्माण की समय-सीमा पहले से तय थी, तो अब तक काम पूरा क्यों नहीं हुआ. उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा तत्काल प्रभाव से गड्ढों की मरम्मत कराने की जोरदार मांग की है.

किसी बड़े हादसे की आशंका और प्रशासनिक चेतावनी

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क की ऐसी अनदेखी किसी बड़े हादसे का मुख्य कारण बन सकती है. प्रशासन को किसी बड़े हादसे के बाद जागने के बजाय समय रहते ही इस सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर लेना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन