गयाजी: हत्या के प्रयास के दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा
आरोपित गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राजन गांव निवासी लाला यादव और हीरा यादव के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज थे. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
Gayaji News : गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजन गांव निवासी लाला यादव और हीरा यादव के रूप में हुई है.
अलग-अलग कांडों में दर्ज था मामला
पुलिस के अनुसार, राजन गांव निवासी लाला यादव के खिलाफ गुरुआ थाना कांड संख्या 345/26 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. वहीं, हीरा यादव कांड संख्या 382/26 का आरोपित है. दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.
पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पूछताछ की. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए