प्रभात खबर इम्पैक्ट: गयाजी के शेरघाटी अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी नहीं, SDO ने दिये कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी कतार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन गई है. रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर न आने वाले डॉक्टरों के खिलाफ एसडीओ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इस लापरवाही का सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है.

विज्ञापन

Gayaji News : अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति नहीं रहने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीओ जतिन कुमार को भेजी है. यह मामला तीन मई को प्रभात खबर में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सामने आया था. रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों की ड्यूटी और उपस्थिति की स्थिति की समीक्षा कर एसडीओ को इससे अवगत कराया.

विज्ञापन

निर्देश के बावजूद ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय कुमार की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पताल प्रबंधन के निर्देश के बावजूद कई डॉक्टर निर्धारित ड्यूटी पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने सभी डॉक्टरों को रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

एसडीओ जतिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी गया समेत संबंधित विभाग को भी दी गयी है. उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

ओपीडी में एक-दो डॉक्टरों से चल रहा काम

डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति का सीधा असर अस्पताल आने वाले मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है. मरीजों के अनुसार कई बार ओपीडी में एक-दो डॉक्टर ही मौजूद रहते हैं, जबकि रोस्टर के अनुसार ओपीडी और इमरजेंसी में प्रतिदिन पांच से छह डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित है. ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सफाई और पेयजल व्यवस्था में भी सुधार की कवायद

एसडीओ ने बताया कि अस्पताल की सफाई, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है.

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिये जायेंगे फैसले

अस्पताल के विकास कार्यों को गति देने के लिए बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों की सुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन