गया जी : गुरुआ में 15 छात्राओं को मिली साइकिल, एसडीओ बोले- स्कूल पहुंच और उपस्थिति बढ़ाने में मिलेगी मदद

विज्ञापन

साइकिल वितरण समारोह में शामिल एसडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरुआ प्रखंड के उत्क्रमित महादेव स्थान विद्यालय में एसबीआइ फाउंडेशन और सहभागी शिक्षण केंद्र के सहयोग से साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. शेरघाटी एसडीओ जतिन कुमार ने कक्षा 8वीं और 11वीं की 15 होनहार छात्राओं को साइकिल सौंपी, जिससे उनकी स्कूल में उपस्थिति और पढ़ाई बेहतर हो सकेगी.

विज्ञापन

Gaya Ji News : सहभागी शिक्षण केंद्र की ओर से एसबीआइ फाउंडेशन एवं ग्राम सेवा परियोजना के सहयोग से गुरुआ प्रखंड के उत्क्रमित महादेव स्थान विद्यालय में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी जतिन कुमार ने कक्षा आठवीं एवं 11वीं की 15 होनहार छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया.

विज्ञापन

संस्था द्वारा संचालित गतिविधियां और प्रभाव

संस्था द्वारा बच्चों एवं युवाओं के साक्षरता स्तर में सुधार के लिए मॉडल स्कूल पहल, प्राथमिक विद्यालयों के उन्नयन, आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास, युवा प्रशिक्षण केंद्र, छात्रवृत्ति, साइकिल सहायता एवं सुधारात्मक कक्षाओं सहित कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. संस्था के अनुसार, इन पहलों से क्षेत्र के 2500 से अधिक बच्चों, छात्रों एवं युवाओं को लाभ मिला है.

एसडीओ जतिन कुमार का संबोधन और सराहना

छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीओ जतिन कुमार ने एसबीआई ग्राम सेवा कार्यक्रम एवं सहभागी शिक्षण केंद्र के प्रयासों की सराहना की.

उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनकी उपस्थिति और पढ़ाई में काफी सुधार आएगा.

अमित कुमार सिंह का बयान और छात्राओं की खुशी

संस्था के ऑपरेशन्स हेड अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल छात्राओं की शिक्षा के साथ उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था. इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान रोहित कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन