गया जी के मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधे-राधे भवन में लगा 56 व्यंजनों का भोग

Updated:
विज्ञापन

श्री राधाष्टमी के अवसर पर राधे-राधे भवन में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को लगाए गए 56 प्रकार के व्यंजनों के भोग की झांकी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया में श्री राधाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया. गोरिया मठ, शुभ वृंदावन मंदिर और राधे-राधे भवन सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन, आरती और भक्तों के लिए 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया. इस अवसर पर मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा.

विज्ञापन

गया जी शहर के गोरिया मठ, शुभ वृंदावन मंदिर और राधे-राधे भवन सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की परम प्रियतमा, प्रेम-भक्ति की अधिष्ठात्री और भक्ति-स्वरूपा श्रीराधारानी का पावन प्राकट्य महोत्सव 'श्री राधाष्टमी' अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिरों में भगवान का भव्य श्रृंगार, विशेष पूजन और आरती की गई. साथ ही, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और मिष्ठानों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

फोटो गया | Prabhat Khabar Network
गया के राधे-राधे भवन में श्री राधाष्टमी पर आरती करते श्रद्धालु.

जीबी रोड स्थित गौड़ीय मठ में श्री राधाष्टमी के पावन अवसर पर सुबह 11 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार और पूजन संपन्न हुआ. इसके बाद उनका विधि-विधान से अभिषेक किया गया और महाआरती उतारी गई.

अनुष्ठान संपन्न होने के बाद कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. दोपहर 12 बजे विशेष भोग-आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए.

मठ के पुजारी स्वामी उत्तम श्लोक दास ने बताया कि गौड़ीय मठ की प्राचीन परंपरा के अनुसार भगवान के चरण-दर्शन वर्ष में केवल इसी एक अवसर पर होते हैं, इसलिए इस दुर्लभ संयोग का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन-पूजन कर खुद को धन्य किया.

फोटो गया | Prabhat Khabar Network
गया के शुभ वृंदावन मंदिर में आयोजित श्री राधाष्टमी कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु.

राधे-राधे भवन और शुभ वृंदावन मंदिर में हुए विशेष आयोजन

शहर के गेवाल बिगहा स्थित राधे-राधे भवन में भी श्री राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया, अभिषेक डालमिया और रेणु डालमिया समेत कई श्रद्धालुओं ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की. इस दौरान भगवान श्रीराधा-कृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भव्य भोग लगाया गया.

दर्जनों श्रद्धालु रहे शामिल

आचार्य दीपक पांडेय, राकेश पांडेय, दीपक पांडेय, कुंदन पांडेय और सत्यम पांडेय समेत कई विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी अनुष्ठान संपन्न हुए. इस मौके पर एक डांस इंस्टीट्यूट के कलाकारों द्वारा भक्ति धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में विनोद जसपुरिया, अनिल स्वामी, विकास शर्मा, सुनील पोद्दार और प्राण मित्तल सहित दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे.

Also Read : गया : परिजनों को सौंपा दूसरे का शव, असली डेड बॉडी पहुंची श्मशान; 75% जलने के बाद आनन-फानन में बुझाया

वहीं, टिल्हा महावीर स्थान के पास स्थित शुभ वृंदावन मंदिर में भी श्री राधाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी अरुणानंद ने बताया कि दोपहर 12 बजे श्री राधारानी का प्राकट्य उत्सव, षोडशोपचार पूजन और मंगल आरती का आयोजन किया गया.

Also Read : पितृपक्ष में गया जी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा प्लान, AI से भीड़ पर नजर; 50 रिंग बस और 150 ई-रिक्शा की सुविधा

मंदिर के मुख्य पुजारी के निर्देशन में सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. अनुष्ठान के पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन