प्रियंका कुमारी बनीं खिजरसराय की उपप्रमुख
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय सभागार में प्रखंड उपप्रमुख के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा.
विज्ञापन
खिजरसराय.
नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय सभागार में प्रखंड उपप्रमुख के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा. गुरुवार को उप प्रमुख के चुनाव के लिए कुडवां की पंचायत समिति सदस्य प्रियंका कुमारी और पूर्व उपप्रमुख सह कुतलूपुर की पंचायत समिति सदस्य मोनिका भारती ने अपना नामांकन किया. प्रियंका कुमारी के समर्थक पंचायत समिति सदस्य झारखंड के एक रिसॉर्ट से सीधे सभागार हॉल में प्रवेश किया. इनकी संख्या 12 थी. वोटिंग के बाद प्रियंका कुमारी के पक्ष में 11 और मोनिका भारती के पक्ष में 10 मत पड़े. मतों की गिनती के बाद प्रियंका कुमारी को खिजरसराय का उप प्रमुख घोषित किया गया. इसके बाद एसडीओ गोपाल कुमार और जिला से आये एडीएम राम अनुग्रह सिंह ने प्रियंका कुमारी को प्रमाणपत्र सौंपा. जीत के बाद प्रियंका कुमारी के साथ आये समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन