गया जी : मानपुर में 8 स्कूलों की उत्तरपुस्तिकाओं का एक केंद्र पर मूल्यांकन, 22 शिक्षक जांच में लगाए गए
मूल्यांकन कार्य में जुटे टीचर | Prabhat Khabar Network
गया जी के मानपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय रसलपुर केंद्र पर कक्षा तीन से आठ तक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है. आठ स्कूलों की कॉपियों की जांच के साथ-साथ विद्यालय में नौवीं से बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं भी शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही हैं.
एससीईआरटी पटना के निर्देशन में गया जी के प्लस टू उच्च विद्यालय रसलपुर के कॉम्प्लेक्स रिसॉर्ट सेंटर पर मध्य व प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग तीन से आठ तक) की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य जोरों पर चल रहा है. सभी पुस्तिकाओं की बारीकी से जांच कर उनके उत्तरों के आधार पर छात्र-छात्राओं को नंबर दिए जा रहे हैं. इसके आधार पर ही बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा.
केंद्रीकृत विद्यालय के निदेशक संजय कुमार व संचालक संजय कुमार प्रवीण ने बताया कि यह कार्य जल्द निष्पादित कर आगे की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मौके पर प्रधान परीक्षक मनोरंजन कुमार सिंह एवं कौशल किशोर भी मौजूद रहे.
आठ विद्यालयों की उत्तरपुस्तिकाओं की हो रही जांच
इधर, स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार प्रवीण ने बताया कि इस केंद्र पर मध्य विद्यालय रसलपुर, मसौथा कला, गौरा के साथ प्राथमिक विद्यालय बुद्धगेरे, लखनपुर, हरली, बैजल तेतरिया व मसौथा खुर्द समेत कुल आठ विद्यालयों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए 22 मूल्यांकनकर्ताओं (शिक्षकों) को लगाया गया है.
नौवीं से बारहवीं तक की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न
इसके साथ ही विद्यालय में वर्ग नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में ली जा रही हैं. इस दौरान प्राचार्य ने सभी कमरों में घूम-घूमकर परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए