गया जी : 21 जुलाई को दो चरणों में गुल रहेगी बिजली, जानें किन समयों पर रहेगा शटडाउन

Updated:
विज्ञापन
शेरघाटी में 21 जुलाई को 2 चरणों में बिजली बंद: जानें समय

सांकेतिक तस्वीर

बोधगया–शेरघाटी–इमामगंज ट्रांसमिशन लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 21 जुलाई को शेरघाटी ग्रिड सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति दो अलग-अलग चरणों में बाधित रहेगी. सुबह 8:00 से 9:00 बजे और शाम 4:00 से 5:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी.

विज्ञापन

Sherghati Power Cut : बोधगया–शेरघाटी–इमामगंज ट्रांसमिशन लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण 21 जुलाई को शेरघाटी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) से होने वाली बिजली आपूर्ति दो अलग-अलग चरणों में बाधित रहेगी. विद्युत संचरण विभाग की ओर से इस संबंध में जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा.

इस निर्धारित अवधि के दौरान जीएसएस शेरघाटी पूरी तरह से बिजलीविहीन रहेगा, जिससे शेरघाटी एवं इससे जुड़े तमाम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी.

Gaya Ji News : क्षतिग्रस्त तारों और इंसुलेटर की होगी मरम्मत

विद्युत विभाग के ग्रिड के एई (सहायक अभियंता) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रांसमिशन लाइन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर आर-फेज के क्षतिग्रस्त इंसुलेटर स्ट्रिंग को बदलने का कार्य किया जाएगा.

इसके साथ ही, वाई-फेज के क्षतिग्रस्त कंडक्टर की मरम्मत तथा हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के समीप आ गए पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य भी मुख्य रूप से किया जाएगा. इन सभी आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित ट्रांसमिशन लाइन का शटडाउन लिया जाना बेहद आवश्यक है.

उपभोक्ताओं से समय पर काम निपटाने की अपील

बिजली विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है कि वे शटडाउन के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी और बिजली से जुड़े सभी आवश्यक घरेलू व व्यावसायिक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. विभाग ने आश्वस्त किया है कि ट्रांसमिशन लाइन पर मरम्मत का कार्य पूरा होने के तुरंत बाद निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से सामान्य कर दिया जाएगा.

Also Read : गया जी में विष्णुपद कॉरिडोर के साथ दशावतार मंदिर की तैयारी, भगवान विष्णु के 10 रूपों की लगेगी मूर्ति


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन