पुलिस ने पांच शराब भट्ठियों को किया नष्ट

रोशनगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के समीप पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों को नष्ट किया है.
बांकेबाजार. रोशनगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के समीप पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों को नष्ट किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के समीप चल रही अवैध पांच शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया है. उस स्थान पर बड़ी संख्या में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है. इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण सहित अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गया. हालांकि उन्हें चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




