पितृपक्ष महासंगम-2026 के लिए लोगो-टैगलाइन प्रतियोगिता शुरू, विजेता को मिलेगा ₹5000 का पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड इमेज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जिला प्रशासन ने पितृपक्ष महासंगम-2026 के लिए विद्यालय स्तरीय लोगो व टैगलाइन डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है. कक्षा 6 से 12 के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं, जिसमें विजेता को ₹5000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

विज्ञापन

Pitru Paksha Mahasangam-2026 : पितृपक्ष महासंगम-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन गया की ओर से विद्यालय स्तरीय लोगो व टैगलाइन डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने सभी बीइओ, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/प्राचार्यों को पत्र जारी कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रतिभा को मिलेगा मंच

डीइओ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा पितृपक्ष महासंगम की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व को दर्शाने वाला आकर्षक व मौलिक लोगो और टैगलाइन प्राप्त करना है.

25 जुलाई तक भेजनी होगी प्रविष्टि

प्रतियोगिता में गया जिले के कक्षा 6 से 12 तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं. विजेता प्रतिभागी को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा. प्रतिभागियों को पितृपक्ष महासंगम-2026 की पहचान को दर्शाने वाला मौलिक लोगो एवं आकर्षक टैगलाइन तैयार करनी होगी.

खुद करना है डिजाइन

डिजाइन स्वयं की ओर से तैयार किया गया होना चाहिए, जिसे रंगीन, डिजिटल या हस्तनिर्मित प्रारूप में भेजा जा सकता है. एक विद्यार्थी अधिकतम दो प्रविष्टियां भेज सकते हैं. प्रविष्टि 25 जुलाई 2026 तक जेपीजी, पीएनजी या पीडीएफ प्रारूप में ई-मेल के माध्यम से भेजनी होगी. विद्यालय स्तर पर 24 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन कर जिला स्तर पर जमा करने का निर्देश दिया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन