एटीएम से छेड़खानी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ा
Author Kanchan kr sinha
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंडीस्थान बाजार में स्थित एक बैंक की एटीएम से छेड़छाड़ करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
आमस. थाना क्षेत्र के चंडीस्थान बाजार में स्थित एक बैंक की एटीएम से छेड़छाड़ करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर पहले पिटाई की, फिर आमस थाना के सुपुर्द कर दिया. आमस के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक का नाम अंजन कुमार चौहान है जो धनबाद के तेतुलमारी का रहने वाला है. उसके पास से 12780 रुपये नकद, 11 एटीएम कार्ड, चार फेविक्विक, दो ब्लेड, एक टेस्टर, पांच फाइबर पट्टी और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










