गया कॉलेज बायोटेक विभाग में पैरेंट्स-टीचर मीट

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 24 Nov 2025 7:53 PM

विज्ञापन

गया कॉलेज के पीजी सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में सोमवार को पैरेंट्स–टीचर मीट आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना कुमारी ने की.

विज्ञापन

गया जी. गया कॉलेज के पीजी सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में सोमवार को पैरेंट्स–टीचर मीट आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना कुमारी ने की. उन्होंने विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध कार्य, लैब सुविधाओं और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की. प्राचार्य प्रो (डॉ) सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि विभाग की गुणवत्ता वृद्धि और नवाचार के लिए अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण है. बैठक में पाठ्यक्रम, डिजर्टेशन, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट गाइडेंस और करियर संभावनाओं पर विचार–विमर्श हुआ. संकाय सदस्यों ने अभिभावकों को शोध और शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया. अभिभावकों ने शिक्षकों के समर्पण और प्रयोगशाला सुविधाओं की सराहना की. विभाग ने फीडबैक को आगे की शैक्षणिक नीतियों में शामिल करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन