गया जी के परैया में अगलगी से फसल बर्बाद, किसान को मिला ₹4,930 का कृषि इनपुट अनुदान

विज्ञापन

पीड़ित किसान को चेक देते सीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के परैया में आगजनी से फसल गंवाने वाले किसान जयराम शर्मा को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सहायता राशि मिली. अंचलाधिकारी सलोनी करण ने 4,930 रुपये का चेक सौंपा, जिससे किसान को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिली.

विज्ञापन

गया जी जिले के परैया के अंचल कार्यालय परिसर में आगजनी से हुई फसल क्षति की भरपाई के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत पीड़ित किसान को चेक के माध्यम से सहायता राशि सौंपी गई.

विज्ञापन

अंचल क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी पीड़ित किसान श्री जयराम शर्मा को आगजनी में हुई फसल क्षति के एवज में 4,930 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई. यह चेक परैया की अंचलाधिकारी सलोनी करण द्वारा किसान को हस्तगत कराया गया.

चेक सौंपते हुए सीओ सलोनी करण ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित किसानों को त्वरित राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. आगजनी जैसी अनहोनी घटना से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी नियमानुसार सहायता राशि दी जा रही है, ताकि किसान को आर्थिक संकट से उबारने में मदद मिल सके.

किसान ने जताया आभार

अनुदान राशि का चेक प्राप्त करने के बाद पीड़ित किसान जयराम शर्मा ने अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर अंचल कार्यालय के कर्मी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन की इस त्वरित पहल की सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन