ऑपरेशन डिग्निटी के तहत आरपीएफ ने लापता बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया

Gaya Ji News : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने 'ऑपरेशन डिग्निटी' के तहत एक 70 वर्षीय लापता बुजुर्ग को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिवार को सौंप दिया है. उनकी कुशलता से मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और आरपीएफ का आभार व्यक्त किया.
Gaya Ji News : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया. बुजुर्ग के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रात करीब 10:35 बजे सूचना मिली कि औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित नालबंद टोली वार्ड संख्या-09 निवासी 70 वर्षीय मो. नसीमुद्दीन साह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बिना बताए घर से निकल गए हैं. परिजनों ने जानकारी दी थी कि वह ट्रेन संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से गया की ओर जा रहे हैं.
जनरल कोच से सुरक्षित मिले बुजुर्ग
सूचना मिलते ही आरपीएफ गया की टीम सक्रिय हो गई. ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पर सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने सभी कोचों की तलाशी शुरू की. काफी खोजबीन के बाद बुजुर्ग को जनरल कोच में सुरक्षित बैठे हुए पाया गया. पहचान सुनिश्चित करने के बाद उन्हें ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट, गया में सुरक्षित रखा गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई.
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपा गया
सूचना मिलने पर बुजुर्ग के पुत्र मो. अली एवं अन्य परिजन आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. पहचान और पते का सत्यापन करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद ऑपरेशन डिग्निटी के तहत सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार ने बुजुर्ग को उनके पुत्र और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
आरपीएफ ने मानवता का दिया संदेश
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रेलवे सुरक्षा बल लगातार ऐसे अभियान चला रहा है. इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना करते हुए आरपीएफ की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा की.
Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










