ePaper

विकास शिविर लगाने को लेकर अधिकारियों को दी गयी ट्रेनिंग

Updated at : 08 Apr 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
विकास शिविर लगाने को लेकर अधिकारियों को दी गयी ट्रेनिंग

प्रखंड कार्यालय के सभागार परिसर में सोमवार को बीडीओ सदय कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास शिविर लगाने को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

नीमचक बथानी. प्रखंड कार्यालय के सभागार परिसर में सोमवार को बीडीओ सदय कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास शिविर लगाने को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बीडीओ ने बताया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के परिवार सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ ले पाये, इसके लिए विभागीय आदेश अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी टोलों में क्रमबद्ध तरीके से विकास शिविर लगाया जायेगा. जिसे लेकर अधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों को चिह्नित कर तिथि निर्धारित की गयी है. वहां पर जाकर अधिकारियों के द्वारा विकास शिविर लगाया जायेगा. जहां पर योजनाओं की जानकारी देते हुए वंचितों को तत्काल लाभ अधिकारियों द्वारा दिलाया जायेगा. प्रखंड क्षेत्र में 19 अप्रैल से चिह्नित पदाधिकारी व कर्मी टोला में जाकर शिविर का आयोजन करवाएंगे तथा योजनाओं को लाभ दिलाने का कार्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन