महिला के अकाउंट से अवैध निकासी के मामले में नहीं हुई प्राथमिकी

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 15 Jun 2025 6:37 PM

विज्ञापन

गुरुआ थाना क्षेत्र की नदौरा पंचायत के जयपुर गांव की महिला नगीना कुमारी एक पखवारे पहले साइबर कैफे में जाकर अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक कराया था.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की नदौरा पंचायत के जयपुर गांव की महिला नगीना कुमारी एक पखवारे पहले साइबर कैफे में जाकर अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक कराया था. इसके बाद से लगातार दो बार में उनके पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट से करीब 15 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. इससे पीड़ित परिवार काफी चिंतित हो गया है. हालांकि, इस घटना को लेकर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को लिखित आवेदन दिया है. लेकिन, इसके लिए स्थानीय पुलिस से लेकर साइबर थाने का चक्कर लगाकर थक-हार गयीं, लेकिन पुलिस ने आवेदन लेने से साफ इंकार कर गया है. पीड़ित नगीना कुमारी कभी बैंक तो कभी थाने की चक्कर काट रही हैं. एक पखवारा से अधिक दिन गुजर जाने के बाद भी न तो प्राथमिकी दर्ज हुई न कार्रवाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन