गया जी : बिहटा को नौगढ़ फीडर से जोड़ने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने खत्म किया धरना, दो माह में काम की उम्मीद
धरना देते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
सांसद सुरेंद्र यादव की पहल और बिजली विभाग के लिखित आश्वासन के बाद गया जी के खिजरसराय के नौगढ़ विद्युत सबस्टेशन पर बिहटा पंचायत के ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया. विभाग ने दो महीने में बिहटा को नौगढ़ फीडर से जोड़ने के लिए प्राक्कलन भेजने का आश्वासन दिया है, वहीं मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है.
गया जी जिले के बिहटा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा नौगढ़ विद्युत सबस्टेशन पर अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना समाप्त हो गया. सांसद सुरेंद्र यादव की पहल पर सहायक विद्युत अभियंता, खिजरसराय ने बिहटा पंचायत को नौगढ़ फीडर से जोड़ने के लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजने का आश्वासन दिया है.
विभाग के अनुसार सामग्री उपलब्ध होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा. इसमें करीब दो माह का समय लग सकता है. वहीं, क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महकार सबस्टेशन पर पांच केवीए के ट्रांसफार्मर को ऊर्जान्वित कर दिया गया है.
लिखित सूचना पर धरना समाप्त
विद्युत विभाग की ओर से व्हाट्सएप के माध्यम से मिली लिखित सूचना के बाद ग्रामीणों ने नौगढ़ विद्युत सबस्टेशन पर चल रहे धरने को समाप्त कर दिया. विभाग की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों में सहमति बनी.
दो माह में मांग पूरी करने का दावा
धरनास्थल पर बैठे सीता यादव ने कहा कि विभाग की ओर से दो माह में मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया है. विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.
मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
सीता यादव ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर बिहटा को नौगढ़ फीडर से नहीं जोड़ा गया, तो ग्रामीण एक बार फिर से धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए