महाबोधि मंदिर पहुंचे सांसदों ने देखी बिहार की संस्कृति, बिहार गौरव गान और लोक प्रस्तुतियों का उठाया लुत्फ

विज्ञापन

बोधगया में सभी सांसद व अतिथि

संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने बोधगया के महाबोधि मंदिर का भ्रमण कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा और पवित्र बोधि वृक्ष के दर्शन किए. उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और गौरव गान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया.

विज्ञापन

MPs Bodh Gaya Cultural Program : संसदीय स्थायी समिति, परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में समिति के सांसद व सम्मानित सदस्यों ने महाबोधि मंदिर का दर्शन किया, जहां उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के साथ पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया तथा बौद्ध धर्म एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार

अध्ययन भ्रमण में शामिल प्रमुख सांसद

इस अध्ययन भ्रमण में संसदीय स्थायी समिति के सभापति संजय कुमार झा सहित सुधा मूर्ति, गोला बाबूराव, मोहम्मद नादिमुल हक, जग्गेश, के. श्रीदेवसिंह झाला, एस. कल्याणसुंदरम, एस. फांगनोन कोन्याक, सुरेंद्र सिंह नागर, इमरान प्रतापगढ़ी, मियां अल्ताफ अहमद, प्रदान बरुआह, आर.के. चौधरी, अनिल फिरोजिया, तापिर गाओ, विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, राहुल कस्वां, जून मालियाह, अजय कुमार मंडल, के.ई. प्रकाश, राजीव प्रताप रूडी, डॉ. एम.पी. अब्दुस्समद समदानी, कुमारी सेलजा, अविमन्यु सेठी, अनुराग शर्मा, सुरेश कुमार शेटकर, तेंगेला उदय श्रीनिवास, देवेश चंद्र ठाकुर, अमरसिंग तिस्सो, मनोज तिवारी एवं के.सी. वेणुगोपाल उपस्थित रहे.

महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करते सांसद  | Prabhat Khabar Network
महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करते सांसद  | Prabhat Khabar Network

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बिहार गौरव गान की प्रस्तुति

इस अवसर पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों एवं अतिथियों के सम्मान में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया और इस दौरान बिहार गौरव गान सहित बिहार की लोक परंपरा, कला, संस्कृति एवं विरासत पर आधारित गायन तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.

महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करते सांसद  | Prabhat Khabar Network
महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करते सांसद  | Prabhat Khabar Network

कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना और उत्साहवर्धन

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी कार्यक्रमों में बिहार की विविध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखने को मिली, जिसे संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने काफी सराहा और उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.

Also Read : गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

गया और बोधगया की ऐतिहासिक एवं पर्यटन विरासत से परिचय

उल्लेखनीय है कि इस अध्ययन भ्रमण के माध्यम से सदस्यों को गया एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों की विशेषताओं से अवगत कराया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन