गया : इलाज कराने निजी क्लीनिक पहुंची थी नाबालिग, छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में इलाज के बहाने नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले निजी क्लीनिक संचालक कुणाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
गया जी के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक निजी क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुणाल कुमार के रूप में की गई है, जो मूल रूप से पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह वर्तमान में बेलागंज के ओर बाजार के समीप एक किराए के मकान में रहकर अपना निजी क्लीनिक संचालित करता था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नाबालिग किशोरी इलाज कराने के लिए आरोपी के इसी क्लीनिक पर गई थी. इसी दौरान आरोपी कुणाल कुमार ने कथित तौर पर बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. घटना के तुरंत बाद डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. परिजनों के साथ थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचा आरोपी
किशोरी के आवेदन के आधार पर बेलागंज थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई शुरू की और नामजद आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : गया : बांकेबाजार में SDO का सख्त निर्देश, कहा- लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगवाएं, लंबित काम जल्द निपटाएं
थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं और सबूतों की भी बारीकी से जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए