लोक अदालत में आपसी सहमति से हल होते हैं मामले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड के बजौरा ग्राम में विधिक जागरण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डोभी. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड के बजौरा ग्राम में विधिक जागरण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार गुप्ता के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया. शिविर में आये मनीष प्रकाश ने कहा कि लोक अदालत में सभी वाद आपसी सहमति के आधार पर हल किये जाते हैं. इसमे किसी प्रकार के कोई खर्च अथवा कोई अधिवक्ता की भी जरूरत नहीं होती है. आगामी 14 सितंबर को शेरघाटी में लोक अदालत लगाया जायेगा, जिसका लाभ आम जन उठा सकते हैं. इस मौके पर मुखिया भुईं यादव, सरपंच अशोक कुमार, भाजपा नेता अजय कुमार मिश्र, पंचायत सेवक प्रकाश कुमार, सुचित पासवान सहित ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन