हरितालिका तीज पर गया जी में सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र

Updated:
विज्ञापन

तीज पूजन करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में हरितालिका तीज व्रत के दूसरे दिन सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखा. उन्होंने शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की. बाजार में भी पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही.

विज्ञापन

गया जी में तीन दिवसीय हरितालिका तीज व्रत के दूसरे दिन सोमवार को पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर निर्जला उपवास व्रत रखा, जिसके तहत स्नान व साजो-श्रृंगार कर नए कपड़े पहनकर महिलाओं ने ब्राह्मण के निर्देशन में विधि-विधान से पूजा की.

विज्ञापन

शिव-पार्वती की पूजा और सुख-समृद्धि की कामना

व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान व श्रद्धा के साथ अपने पति की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य व घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की. काफी महिलाओं ने अपने घरों के नजदीक स्थित शिव मंदिरों व देवी स्थानों में जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की और इसके बाद निर्जला उपवास रख तीज व्रत किया.

फोटो- गया- समूह में तीज पूजन करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
समूह में तीज पूजन करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

व्रत का नियम और कुमारी कन्याओं द्वारा अनुष्ठान

व्रती महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर हरितालिका तीज व्रत के तीसरे दिन यानी 15 सितंबर को सुबह में पूजा-अर्चना कर मिठाई व अन्य पकवान से पारण कर अपना उपवास तोड़ेंगी. इसके अलावा, मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए काफी कुमारी कन्याओं द्वारा भी हरितालिका तीज व्रत किये जाने की सूचना है.

बाजार में खरीदारी को लेकर रही भारी चहल-पहल

इस व्रत से जुड़े सामानों की खरीदारी को लेकर सोमवार को भी बाजार में अच्छी खासी चहल-पहल बढ़ी रही. काफी महिलाओं व उनके परिजनों ने इस व्रत से जुड़े पूजन सामग्री, फूल-माला, फल, मिठाई, अनरसा, पेड़ाकड़ी व अन्य जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन