महाराष्ट्र से स्पेशल ट्रेन से बोधगया पहुंचे 850 बौद्ध श्रद्धालु, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

महाबोधि मंदिर में पूजा-दर्शन को पहुंचे महाराष्ट्र के श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
महाराष्ट्र सरकार की अनूठी पहल से 850 बौद्ध श्रद्धालु गुरुवार को बोधगया पहुंचे. स्पेशल ट्रेन से आए इन श्रद्धालुओं ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और अन्य बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया. इस सुविधा से आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को भी बोधगया दर्शन का अमूल्य अवसर मिला है.
Gayaji News : महाराष्ट्र सरकार की पहल पर मुंबई से गया जी तक चलाई गई स्पेशल ट्रेन से गुरुवार को 850 बौद्ध श्रद्धालुओं का जत्था बोधगया पहुंचा. महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों और प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने महाबोधि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध को नमन किया.
महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा
स्पेशल ट्रेन से पहुंचे बौद्ध श्रद्धालुओं ने गुरुवार को महाबोधि मंदिर परिसर का भ्रमण किया और मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालुओं ने बोधगया स्थित अन्य बौद्ध स्थलों का भी दर्शन किया.
राजगीर और नालंदा का करेंगे भ्रमण
श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को राजगीर और नालंदा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगा. इसके बाद शनिवार को सभी श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से वापस महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे.
आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को मिला अवसर
श्रद्धालुओं ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें निशुल्क ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर बौद्ध श्रद्धालुओं को भी बोधगया और अन्य बौद्ध स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल सका है.
सरकार की पहल की श्रद्धालुओं ने की सराहना
बोधगया पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाराष्ट्र सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए ऐसी सुविधाएं काफी लाभदायक हैं. उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बौद्ध धरोहरों को करीब से जानने और दर्शन करने का मौका मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










