आमरण अनशन की चेतावनी के बाद जारी हुआ मगध यूनिवर्सिटी B.Ed का रिजल्ट, मार्क्सशीट भी ऑनलाइन
बोधगया मगध विश्वविद्यालय
मगध विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2024-26 का परीक्षाफल जारी कर दिया है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है. अब छात्र अपनी मार्कशीट सीधे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे.
Magadh University BEd Result 2024-26 : मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीएड सत्र 2024-26 का परीक्षाफल आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है और स्टूडेंट्स घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
आपके शहर में
वेबसाइट से मुफ्त में डाउनलोड होगी मार्कशीट
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर छात्रों की मार्कशीट भी अपलोड कर दी गई है, ताकि छात्र निशुल्क अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें. इससे छात्रों को अपने संबंधित कॉलेजों के चक्कर लगाने से बड़ी राहत मिलेगी और समय की बचत होगी.
रिजल्ट जारी न होने पर छात्रों ने किया था प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि बीएड का रिजल्ट समय पर जारी नहीं होने से नाराज छात्रों ने एमयू मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान छात्रों को आश्वासन दिया गया था कि 22 अगस्त की रात तक परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया जाएगा.
आमरण अनशन की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई
छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि तय समय तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया, तो वे एमयू मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे. इसी दबाव और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए एमयू के परीक्षा विभाग ने शनिवार की रात को ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया.
शिक्षक बहाली और उच्च शिक्षा में मिलेगी मदद
रिजल्ट जारी होने से अब छात्रों को शिक्षक बहाली को लेकर जारी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में काफी सहूलियत होगी. इसके साथ ही छात्र अपना बीएड का रिजल्ट प्राप्त कर उच्च पाठ्यक्रमों में भी आसानी से नामांकन करा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए