गया जी: महायज्ञ के समापन में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, शिव आराधना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

Updated:
विज्ञापन

शिवचर्चा में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित करते विस अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार | Prabhat Khabar Network

बोधगया के टीका बिगहा में महायज्ञ के समापन समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. उन्होंने राम दरबार, शनि मंदिर और शिव चर्चा में भाग लेकर प्रदेश व देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जिले के बोधगया प्रखंड के टीका बिगहा में आयोजित महायज्ञ के समापन समारोह में बुधवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा, शनि मंदिर एवं शिव चर्चा कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भगवान शिव त्याग, तपस्या और लोककल्याण के प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस पावन शिव चर्चा में शामिल होकर वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भगवान शिव केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, करुणा, समरसता और लोककल्याण के प्रतीक हैं. उनका जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.

शिव चर्चा से समाज में बढ़ती है आध्यात्मिक चेतना और एकता

उन्होंने कहा कि शिव चर्चा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता का प्रसार करना भी है. भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाने से परिवार में प्रेम, समाज में सद्भाव और राष्ट्र में समृद्धि का वातावरण बनता है.

पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत पर दिया जोर

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक पहचान दिला रहा है. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला मंत्री नीरज निश्चल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, वाहिद अली, उमा शंकर साव, परमानंद साव, अर्जुन स्वर्णकार, दिलीप स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार, भारत जाधव, रूपेश कुमार गुप्ता, रोशन कुमार, शंकर बाबा, राजू चंद्रवंशी, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

ALSO READ: NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा में होगा नया खुलासा, आरोपियों से पूछे जाने वाले सवाल तैयार, मिली रिमांड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन