अपहृत सातवीं का छात्र 24 घंटे में सकुशल बरामद

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 16 Mar 2026 7:45 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गया जी शहर से किया बरामद

विज्ञापन

पुलिस ने गया जी शहर से किया बरामद प्रतिनिधि, इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के कन्नाैदा गांव से 14 मार्च को लापता सातवीं कक्षा के छात्र उज्ज्वल राज उर्फ अजनबी को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गया जी शहर से सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चे की बरामदगी से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. विदित हो कि 14 मार्च को कन्नौदा गांव स्थित उजियार बहेरा विद्यालय के पास बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते समय उज्ज्वल राज अचानक लापता हो गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उज्ज्वल के फूफा कनौदा गांव निवासी सुधीर कुमार ने अपहरण की आशंका जताकर इमामगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की और लगातार छापेमारी शुरू की. इसी दौरान सोमवार को सूचना मिली कि बच्चा गया जी शहर में देखा गया है. सूचना के आधार पर इमामगंज पुलिस की टीम ने गया पहुंच कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद पुलिस बच्चे से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इस संबंध में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उधर, जैसे ही बच्चे की सकुशल बरामदगी की सूचना परिजनों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची, पूरे इलाके में राहत और खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन