कदुई गांव में दारोगा पर फसूली से जानलेवा हमला, कई पुलिकर्मी घायल, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस पर हमला का सांकेतिक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gayaji News :  दारोगा जितेंद्र पासवान ने बताया कि फरार वारंटी अमरेश सिंह के खिलाफ कोर्ट से वारंट निकला था. पुलिस टीम तामिला के लिए गयी थी. इसी दौरान घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार करने लगे और हमला कर दिया.

विज्ञापन

Gayaji News :  कोर्ट के आदेश पर फरार वारंटी अमरेश सिंह को गिरफ्तार करने कदुई गांव पहुंची मगध मेडिकल थाना की पुलिस टीम पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि आरोपी वारंटी मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

घायलों में मगध मेडिकल थाना में पदस्थापित सिपाही अमरेश कुमार, होमगार्ड गौतम कुमार और होमगार्ड किशोरी शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं. इसके अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी चोटिल हुए हैं.

घटना के बाद पुलिस ने मौके से फरार वारंटी के पुत्र प्रकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

वारंट तामिला के लिए पहुंची थी टीम, इसी दौरान हमला किया

दारोगा जितेंद्र पासवान ने प्राथमिकी में बताया है कि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के न्यायालय से निर्गत वारंट के तामिला के लिए पुलिस टीम रविवार देर रात कदुई गांव स्थित अमरेश सिंह के घर पहुंची थी. टीम में कई पुलिस पदाधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान शामिल थे.

पुलिस के अनुसार, घर पर मौजूद बहू रानी कुमारी को वारंट दिखाया गया और आरोपी को आत्मसमर्पण कराने को कहा गया. इसी दौरान अमरेश सिंह की बेटी किमी कुमारी और अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं.

हमले में बाल-बाल बचे दारोगा

प्राथमिकी के अनुसार, कुछ देर बाद अमरेश सिंह का पुत्र प्रकाश कुमार सिंह वहां पहुंचा और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. पुलिस द्वारा वारंट दिखाने पर उसने कथित रूप से गाली-गलौज की और धमकी दी. विरोध करने पर उसने घर में रखी फसुली (धारदार कृषि उपकरण) से दारोगा जितेंद्र पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि दारोगा बाल-बाल बच गए.

आरोप है कि इसके बाद प्रकाश ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की तथा महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इस दौरान उसकी पत्नी रानी कुमारी, बहन किमी कुमारी और अन्य महिलाओं ने भी पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की.

आरोपी को भगाने का आरोप

पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के अनुसार वारंटी अमरेश सिंह घर में ही मौजूद था, लेकिन परिजनों ने उसे मौके से फरार होने में मदद की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी प्रकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में दारोगा जितेंद्र पासवान के बयान पर मगध मेडिकल थाना में प्रकाश कुमार सिंह, उसकी पत्नी रानी कुमारी, बहन किमी कुमारी तथा दो-तीन अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वारंटी अमरेश सिंह की तलाश जारी है.

Also Read : गयाजी में प्रभात खबर के सम्मान समारोह में नम्रता दास के गीतों पर झूमे दर्शक, एहसान कुरैशी की शायरियों ने लगाए ठहाके

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन