गयाजी में प्रभात खबर के सम्मान समारोह में नम्रता दास के गीतों पर झूमे दर्शक, एहसान कुरैशी की शायरियों ने लगाए ठहाके

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करते विधानसभा अध्यक्ष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gayaji News: गयाजी के हरिदास सेमिनरी स्कूल प्रांगण स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में रविवार को प्रभात खबर की ओर से आयोजित कर्मयोगी सम्मान समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Gayaji News: (गयाजी से नीरज कुमार की रिपोर्ट)
गयाजी के हरिदास सेमिनरी स्कूल प्रांगण स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में रविवार को प्रभात खबर की ओर से आयोजित कर्मयोगी सम्मान समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका नम्रता दास और हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

विज्ञापन

लोकप्रिय गीतों पर झूम उठे दर्शक

सम्मान समारोह के समापन के बाद जैसे ही गायिका नम्रता दास ने मंच संभाला, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया. उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत “आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए…” से प्रस्तुति की शुरुआत की. गीत सुनते ही दर्शक झूमने लगे और पूरा सभागार संगीत के रंग में रंग गया. इसके बाद नम्रता दास ने “नजर-नजर में समा बदल गया”, “हम जवां हैं, तुम जवां” और “दुनिया ने हमको दिया क्या” सहित कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी. करीब आधे घंटे तक चली उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

हास्य और शायरी से गूंजा सभागार

संगीतमय कार्यक्रम के बाद हास्य का दौर शुरू हुआ. मशहूर हास्य कलाकार एहसान कुरैशी के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया. उन्होंने अपने खास शायराना अंदाज में प्रस्तुति की शुरुआत की और गया सहित बिहार की कई प्रमुख हस्तियों का रोचक अंदाज में अभिनंदन किया.

ठहाकों से गूंजता रहा कार्यक्रम स्थल

एहसान कुरैशी ने हास्य-व्यंग्य, शायरी और प्रहसनों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि दर्शकों के ठहाके थमने का नाम नहीं ले रहे थे. उनकी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. पूरा सभागार देर तक तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा. कार्यक्रम के दौरान संगीत और हास्य का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों को यादगार अनुभव प्रदान किया.

Also Read: Gaya News. सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में सेवा देने वाले डॉक्टरों की सूची

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन