गया जी : मोहड़ा नवोदय विद्यालय में जूनियर-सिनियर छात्र भिड़े, सीओ ने पहुंचकर संभाली स्थिति

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद नवोदय विद्यालय में जुटी छात्रों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

गया जी के मोहड़ा नवोदय विद्यालय में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मारपीट की घटना ने गंभीर रूप ले लिया. मामले की जानकारी मिलते ही सीओ मौके पर पहुंचे और अभिभावकों के साथ बैठक कर स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन

गया जी के मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के जेठियन पंचायत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार की रात जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मारपीट के बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. घटना के बाद दोनों पक्षों के अभिभावक भी विद्यालय परिसर में पहुंच गए, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

कक्षाओं के बीच हुआ विवाद और एसडीओ का हस्तक्षेप

जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 से 8 तक के छात्र एक तरफ तथा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र दूसरी तरफ हो गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. यह मामला विद्यालय के प्राचार्य से होते हुए नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद तक पहुंचा, जिन्होंने तुरंत मोहड़ा सीओ राकेश रंजन को विद्यालय भेजा.

सीओ द्वारा अभिभावकों के साथ बैठक और नियंत्रण

मामला की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ राकेश रंजन ने विद्यालय परिसर में मौजूद अभिभावकों के साथ बैठक की और सभी को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया तथा स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित किया.

6 छात्रों को किया गया चिन्हित और घर भेजा गया

विद्यालय के प्राचार्य दशरथ राम ने बताया कि इस मारपीट की घटना में कुल छह छात्रों को चिन्हित किया गया है. अनुशासनहीनता के चलते सभी छह छात्रों को उनके घर भेज दिया गया है, ताकि परिसर में शांति व्यवस्था कायम की जा सके.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

प्राचार्य ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की कही बात

प्राचार्य ने बताया कि घटना काफी गंभीर है क्योंकि सीनियर कक्षा के कुछ छात्र अनुशासन संबंधी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिसर में सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रयास जारी है, लेकिन कुछ छात्र उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं, और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन