मौसम आधारित फसल लगाने पर दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड परिसर स्थित इ-किसान भवन में कृषि प्रौधोगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा गया के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी (खरीफ ) का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

टिकारी. प्रखंड परिसर स्थित इ-किसान भवन में कृषि प्रौधोगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा गया के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी (खरीफ ) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गयी. सहायक निदेशक सह मगध प्रमंडल विभा कुमारी, कृषि वैज्ञानिक डाॅ संतोष कुमार केवीके मानपुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमरेंद्र, आत्मा अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाया गया. इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को मौसम आधारित फसल लगाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बदलते मौसम में कम सिंचाई में मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी, मड़ुआ, चीना व अन्य खरीफ फसलों के खेती के बारे में वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया. मोटे अनाज पर विशेष चर्चा करते हुए बताया कि मोटे अनाज के उपयोग से हम अपने स्वास्थ्य ,मिट्टी व जलवायु का बचाव कर सकते हैं. वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि किसानों के द्वारा पराली को जलाया जा रहा है. इससे खेत की उर्वरा शक्ति खत्म होते जा रही है. इस संबंध में किसानों को जागरूक करते हुए बताया गया कि पराली प्रबंधन कर आप अपने खेतों और पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकते हैं. पराली के बाय प्रोडक्ट की भी उन्हें जानकारी दी गयी. वर्तमान परिवेश में उन उत्पादों की मार्केटिंग,उनकी संभावित कीमत और उपयोगिता की जानकारी भी किसानों को दी.कार्यक्रम में कृषि समन्वयक संजीत पांडेय,अमित कुमार, शिवकुमार शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार, अनन्ज्य कुमार, सूर्यकांत निरालाए किसान सलाहकार रविकेश कुमार,अखिलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, विवेकानंद शर्मा शशि प्रकाश, प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन