पत्नी की हत्या में आरोपित पति गया जेल

Updated:
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में आरोपित पति गया जेल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शेरघाटी पत्नी की हत्या में गिरफ्तार आरोपित पति देवेंद्र मांझी को पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किये हैं. पुलिस के अनुसार, देवेंद्र मांझी ने स्वीकार किया कि घरेलू विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया था. आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों की ठीक से देखभाल नहीं करती थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था. रविवार को शिवरात्रि के अवसर पर पत्नी ने पूजा करने के लिए पैसे की मांग की. देवेंद्र का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद उसने किसी तरह पैसे की व्यवस्था कर उसे दे दिये, लेकिन आरोप है कि पत्नी पूजा के नाम पर पैसे लेकर शराब पीकर घर लौट आयी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पत्नी को समझाने के बहाने खेत में बुलाया और उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद शव को सरसों के खेत में फेंक दिया. बाद में वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन