गया जी : गुरुआ में नाली जाम से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, परेशान लोगों ने खुद शुरू की सफाई

विज्ञापन

नाली से बीच रास्ते पर निकल रहा गंदा पानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरुआ में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. प्रशासनिक लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद ही नाली की सफाई शुरू की.

विज्ञापन

गया जी के गुरुआ बाजार से सटे उपरडीह मुहल्ले में नाली जाम होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नाली का पानी निकासी नहीं होने के कारण बीच रास्ते पर बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

ग्रामीण रोहित कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि नाली लंबे समय से जाम है. इसके कारण गंदा पानी सड़क पर जमा होकर बह रहा है. स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों को घर से बाहर निकलने में भी काफी कठिनाई हो रही है.

ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक नाली की सफाई नहीं करायी गयी है. कई बार इस समस्या से संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गयी.

खुद ही नाली साफ करने को विवश हुए ग्रामीण

प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से परेशान होकर आखिरकार मुहल्ले के लोगों ने खुद ही नाली की सफाई शुरू कर दी है, ताकि पानी की निकासी हो सके और लोगों को कुछ राहत मिल सके.

Also Read : गया जी के सरकारी अस्पतालों में 4 दिन में 60 से अधिक सर्जरी, सी-सेक्शन से हार्निया तक का हो रहा इलाज

ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारियों से जल्द से जल्द स्थायी रूप से नाली की सफाई कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि संक्रामक बीमारियों के फैलने के खतरे को भी टाला जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन