गया जी : गुरारू में 14 महीने बाद हुई 20 सूत्री की बैठक, बिजली, सड़क, जाम और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान स्वागत करते सदस्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरारू में 14 महीने के लंबे इंतजार के बाद 20 सूत्री बैठक आयोजित हुई. बैठक में प्रखंड की विभिन्न समस्याओं जैसे पुस्तकालय भवन, बिजली व्यवस्था, सड़क अतिक्रमण, जाम और स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिकारियों के समक्ष गंभीर सवाल उठाए गए.

विज्ञापन

गया जी जिले के गुरारू के सर्वोदय विद्या मंदिर हाईस्कूल के सभागार में शनिवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष राजदेव प्रसाद ने की, जबकि मंच का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी ने किया. बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न गंभीर समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के समक्ष तीखे सवाल उठाए गए.

विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में ही बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

बैठक में उपस्थित | Prabhat Khabar Network
बैठक के दौरान अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वागत करते सदस्य.

उन्होंने कहा कि नियमानुसार बीस सूत्री की बैठक प्रत्येक दो महीने के अंतराल पर होनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण करीब 14 महीने बाद यह बैठक आयोजित हो पाई है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष रखा गया है और उनके त्वरित समाधान की कड़ी मांग की गई है.

बैठक में इन प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा

  • पुस्तकालय भवन का अभाव: प्रखंड में छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय भवन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया.
  • बिजली और यातायात व्यवस्था: क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था के साथ-साथ गुरारू-मथुरापुर पथ पर लगातार हो रहे अतिक्रमण और ऑटो के बेतरतीब ठहराव के कारण लगने वाले भीषण जाम पर चर्चा हुई.
  • स्वास्थ्य सेवाएं: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को हो रही परेशानियों का मामला उठाया गया.
  • मनरेगा और आवास योजना: मनरेगा कार्यों में कथित अवैध वसूली, पंचायतों में पशुपालन शिविर लगाने की मांग और इंदिरा आवास से जुड़े लंबित मामलों पर विमर्श किया गया.
  • रास्ते का अतिक्रमण: अलखदेव मध्य विद्यालय जाने वाले मुख्य रास्ते पर कर्कट (शेड) लगाकर किए गए अवैध अतिक्रमण का मामला भी जोर-शोर से उठाया गया.

इस महत्वपूर्ण बैठक में बीडीओ संभव कुमार सिंह, सीओ तरुण कुमार रंजन, एमओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के तमाम प्रमुख पदाधिकारी और बीस सूत्री के सदस्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन